ग्राम किरवई दामाखेड़ा में रथ यात्रा पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम किरवई दामाखेड़ा में दिनांक 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा का आयोजन अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य रथ का दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
रथ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ जी के सुसज्जित रथ को श्रद्धालुओं द्वारा पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा भजन-कीर्तन, जयघोष एवं धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति ने रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.