पैसे की मांग करते हुये मारपीट करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - रास्ता रोककर ऑंख में मिर्च पावडर झोंककर शराब पीने के लिये पैसो की माँगकर करते हुये मारपीट करने के तीन आरोपियों को थाना रतनपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 22 जुलाई को सेमरी निवासी प्रार्थी संतोष यादव थाना रतनपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गये था। जहाँ से वापस आते समय सेमरा बाजार के पास चेतन ध्रुव व उसके साथी प्रार्थी के मोटर सायकल को रोकवाकर अक्षय प्रेमी के ऑंख में मिर्च पावडर झोंककर अश्लील गाली गलौच करते हुये शराब पीने के लिये पैसे की माँग करने लगे। पैसे नहीं है बोलने पर अक्षय के साथ मारपीट कर उसका मोबाईल तोड़ दिये और भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम गठित कर रवाना किया। आरोपियों चेतन ध्रुव , जागेश्वर साहू और आकाश साहू के घर में घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया , जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना रतनपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय , प्रशिक्षु उपनिरी. मनोज एक्का , प्रधान आरक्षक दिनेश कांत , आरक्षक पवन ठाकुर , धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
चेतन ध्रुव पिता विनोद ध्रुव उम्र 20 वर्ष , जागेश्वर प्रसाद साहू पिता लेढ़वाराम साहू उम्र 32 वर्ष और आकाश साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी - सेमरा (भरारी) , थाना - रतनपुर , जिला - बिलासपुर (बिलासपुर)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.