Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 25, 2026

ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम अंतर्गत हो रहे कार्यों को देखने राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद पहुंची फील्ड जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर कार्यों का लिया जायजा

 ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम अंतर्गत हो रहे कार्यों को देखने राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद पहुंची फील्ड



जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर कार्यों का लिया जायजा


कवर्धा, 25 जुलाई 2026/ कबीरधाम ज़िले में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण करने गत दिवस राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत चयनित ग्राम पंचायत धरमपुरा, रुसे, एवं सारंगपुरकला में एफएसटीपी ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में बने सेग्रीगेशन शेड का बारीकी से निरीक्षण किया। 




शेड में रखे सूखा, गीला, लाल और काला सहित चार प्रकार के कचरा पृथक्करण की व्यवस्था को देखा और उपस्थित मैदानी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कचरा कलेक्शन का निरीक्षण करते हुए राज्य सलाहकार ने कहा कि अलग-अलग प्रकार के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने से न केवल स्वच्छता बेहतर होगी, बल्कि पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के माध्यम से यह स्व-सहायता समूहों और कचरा संग्रहण के कार्य में लगी महिलाओं के लिए यह आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन रहा है। 


      निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्व-सहायता समूह की दीदियों, कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छाग्राही, मितानिन दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार घर-घर से निकलने वाले कचरे को उसके मूल स्रोत पर ही अलग-अलग किया जाए। उन्होंने आगे कहा की लोगों द्वारा किया जा रहा कचरा पृथक्करण का कार्य ही आपकी आजीविका का साधन बन रहा है। कचरे का सही निपटान से गांव स्वच्छ होगा और ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।श्रीमती अभिलाषा आनंद ने ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा घर-घर कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने की अपील की। सामुदायिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव का निर्माण करने के संकल्प में सब की भागीदारी का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान की जिला सलाहकार श्रीमती स्वाति शुक्ला सहित मैदानी अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad