डोंगरगढ़ में चंद्रगिरी तीर्थ स्थल में जैनियों का भव्य मंदिर निर्माण कार्य जारी।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। डोंगरगढ़ - डोंगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी मंदिर तीर्थ स्थल के रूप में पूरे देश में प्रसिद्ध है। पूरे देश भर के श्रृद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर जैनियों का चंद्रगिरी पहाड़ पर तीर्थ स्थल के रूप में एक भव्य मंदिर के रूप में आकार ले रहा है।
यह मंदिर श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंदिर में लगभग 21 फुट की चंद्रप्रभु की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, साथ जैन धर्म से संबंधित तीर्थंकरों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। पहाड़ी में स्थित मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 12-13 वर्षों से चल रहा है और दो -तीन वर्षों में पूर्ण हो जाने की बात मंदिर समिति के सदस्यों ने बताई।
मंदिर निर्माण का कार्य राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा राजस्थान के पत्थरों द्वारा किया जा रहा है। इस स्थान में जैन मुनि श्री विद्यासागर जी का देवलोकगमन हुआ था इसलिए चंद्रगिरी तीर्थस्थल में उनकी समाधि बनेगी।
.यहां हर साल लाखों की संख्या में जैन धर्म के साथ दूसरे धर्म के अनुयायी भी आते हैं. नागपुर से आए प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन इस मंदिर की ख्याति सुनकर आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पर चल रही अद्भुत कारीगरी की सराहना की और कहा मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर दर्शन के लिए परिवार एवं मित्रों के साथ श्रृद्धा के साथ आएंगे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.