Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 28, 2026

भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम में रविकांत तारक(सोनु दीवाना) को बनाया महामंत्री

 भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम में रविकांत तारक(सोनु दीवाना) को बनाया महामंत्री



भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन के विस्तार और युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से जारी इस सूची में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तामासिवनी निवासी युवा नेता रविकांत तारक(सोनु दीवाना) को तामासिवनी चंपारन युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में, जिला प्रभारी सुरेंद्र पटानी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण साहू,  की सहमति से की गई चम्पारण तामासिवनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर ने नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी से संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए

समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम भाजपा की रीति नीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और युवा वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि रविकांत तारक(सोनु दीवाना) सहित पूरी टीम संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेगी। रविकांत तारक(सोनु दीवाना) को महामंत्री बनाए जाने की खबर से ग्राम तामासिवनी क्षेत्र सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। धीवर समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने भी इसे समाज के युवाओं के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जताई है। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रविकांत तारक(सोनु दीवाना) अपने मिलनसार व्यक्तित्व, सक्रिय सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे रविकांत तारक(सोनु दीवाना) आसपास क्षेत्र के जनसमस्याओं को लेकर हमेशा कार्य करते आ रहे थे उसका तामासिवनी क्षेत्र में युवाओं में अच्छा पकड़ मानी जाती है इसलिए महामंत्री बनाए जाने पर युवा बहुत खुशी व्यक्त कर रहे है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad