Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 8, 2026

कलेक्टर ने कहा, स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए सरिया के स्कूल और हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कमी पर कलेक्टर ने ठेकेदारों और इंजीनियरों को लगाई फटकार

 कलेक्टर ने कहा, स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए



सरिया के स्कूल और हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कमी पर कलेक्टर ने ठेकेदारों और इंजीनियरों को लगाई फटकार


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जुलाई 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई ने बुधवार को सरिया पहुंचकर वहां बन रहे लाखों रुपए के हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग एवं कन्या हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल भवन के प्रत्येक कक्षा का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ठेकेदारों एवं स्कूल प्रशासन की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। जहां ठेकेदार एवं इंजीनियर के कार्य में कमी को देखकर कलेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि आपके घर ऐसा काम हुआ होता तो आप किया करते।  


इसी तरह कलेक्टर ने कन्या हॉस्टल भवन का निरीक्षण किया। यहां पर भी बहुत सारी खामियां पाए जाने पर ठेकेदार और हॉस्टल विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई।  विदित हो कि नगर पंचायत सरिया में वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी के द्वारा यहां के वर्षों पुरानी मांग एवं कल्पना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने नगर पंचायत सरिया सीएमओ को मौके पर ही निर्देश दिए कि नगर पंचायत सरिया में जितने भी विकास निर्माण कार्य हो रहा हैं सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदारों और संबंधित इंजीनियरों को तलब करने का निर्देश दिया है। इसके लिए  तैयारी प्रारंभ हो गई है। 


निश्चित ही कलेक्टर के सरिया दौरा को लेकर ठेकेदारों और इंजीनियरों में हड़कंप मचा है। कलेक्टर पदमिनी भोई ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, घटिया निर्माण करने वाले एजेंसियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया का नवीन भवन का भूमिपूजन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad