Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2026

दंतेवाड़ा जिले में लगातार बारिश के बीच किरंदुल में राहत एवं बचाव कार्य तेज, पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों और एनएमडीसी की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा

 ब्रेकिंग किरंदुल

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़



दंतेवाड़ा जिले में लगातार बारिश के बीच किरंदुल में राहत एवं बचाव कार्य तेज, पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों और एनएमडीसी की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा



रिपोर्ट / असीम पाल ब्यूरो

           दंतेवाड़ा


किरंदुल नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न वार्डों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश और तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए, जिससे लोगों को आवागमन सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा, कुछ क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हो गईं और कई स्थानों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई,

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका परिषद की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्रा, इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह, संजय मार्कण्डेय,लोमन सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी अपनी पूरी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया,

इस दौरान एनएमडीसी प्रबंधन की टीम भी राहत एवं बचाव अभियान में शामिल हुई,पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों तथा एनएमडीसी की संयुक्त टीम ने सिंगापुर कैंप, गांधी नगर और चीता कॉलोनी सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में गिर चुके पेड़ों को काटकर हटाया तथा रास्तों को पुनः सुचारु बनाने का कार्य किया,लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं राहत दल पूरी निष्ठा के साथ मौके पर डटे रहे, उन्होंने अपने अमूल्य समय की परवाह किए बिना आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राहत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया,इस तत्परता और संवेदनशीलता से लोगों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला,स्थानीय नागरिकों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों,नगर पालिका परिषद और एनएमडीसी की टीम का उनके बीच मौजूद रहना सराहनीय है,लोगों ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और राहत दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की,किरंदुल में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad