Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 23, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाएं-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा बैंक एवं समितियों के समन्वय से अधिक से अधिक किसानों को बीमा से जोड़ने के निर्देश

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाएं-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा



बैंक एवं समितियों के समन्वय से अधिक से अधिक किसानों को बीमा से जोड़ने के निर्देश


कवर्धा, 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज खरीफ सीजन में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में शामिल करने के लिए बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली।


 यह बैठक कृषि विभाग और बीमा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। 

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक पात्र ऋणी एवं अऋणी किसान को योजना के दायरे में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।


 उन्होंने कहा कि किसानों के आवेदन समय-सीमा के भीतर फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र किसान का बीमा कराने से वंचित न रह जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी बैंक एवं समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई 2026 तक जिले के अधिक से अधिक किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहंती ने फसल बीमा आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों, पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया तथा योजना की अधिसूचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्रुटिरहित प्रविष्टियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में लीड बैंक अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad