मासिक कालाष्टमी आज मां बम्लेश्वरी मंदिर में काल भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लिया श्रृद्धालुओं ने।
। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ में आज कालाष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश भर के श्रृद्धालु पहुंचे। माता बम्लेश्वरी का दर्शन कर बाबा काल भैरव जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाटापारा से पहुंचे जितेन्द्र शर्मा पूरे परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे, उन्होंने कहा हिंदू धर्म में भगवान कालभैरव को समर्पित अष्टमी एक महत्वपूर्ण तिथि है।
आज भगवान कालभैरव की विशेष पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। उन्होंने बताया कि कालभैरव भगवान शिव का ही एक उग्र रूप हैं,
जो अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और बुरी शक्तियों का नाश करते है।
श्रीमती आशा शर्मा ने कहा कि
कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन सही विधि से पूजा करने पर भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.