Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 23, 2026

रिकॉर्ड नहीं प्रस्तुत करने के मामले में आखिर हुई कार्रवाई, ग्राम पंचायत आमामुड़ा के सचिव जान सिंह पैकरा का प्रभार बदला

 रिकॉर्ड नहीं प्रस्तुत करने के मामले में आखिर हुई कार्रवाई, ग्राम पंचायत आमामुड़ा के सचिव जान सिंह पैकरा का प्रभार बदला




CNI NEWS कोटा/बिलासपुर, 15 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत आमामुड़ा में पंचायत के वित्तीय एवं प्रशासनिक अभिलेख जांच के दौरान प्रस्तुत नहीं किए जाने के मामले में आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। शिकायतकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सोनवानी द्वारा लगातार की गई शिकायतों, 





जांच की मांग तथा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने के आरोपों के बाद जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा सचिव जान सिंह पैकरा का प्रभार बदलने का आदेश जारी किया गया है।




मामला उस समय चर्चा में आया था जब ग्राम पंचायत आमामुड़ा में वित्तीय अनियमितताओं एवं पंचायत कार्यों की जांच के दौरान आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए गए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जांच के समय सचिव द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया तथा बाद में भी निर्धारित तिथि तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस संबंध में सुशासन तिहार के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी तथा सचिव के विरुद्ध एफआईआर एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी।

अब जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा जारी आदेश दिनांक 15 जुलाई 2026 के अनुसार जान सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत आमामुड़ा के प्रभार से मुक्त करते हुए परसापानी में पदस्थ किया गया है। वहीं श्रीमती कुसुम किरण कुंजुर को ग्राम पंचायत आमामुड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता दिलीप सोनवानी ने कहा कि रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा प्रभार परिवर्तन की कार्रवाई यह दर्शाती है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।


CNI NEWS बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 

मो, 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad