Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 20, 2026

नवागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का हुआ गठन, पालकों की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

 नवागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का हुआ गठन, पालकों की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के गठन के लिए पालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत नवागांव की सरपंच श्रीमती नीरा धर्मेंद्र कोसले की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।

बैठक में वीरेंद्र पोर्ते (रिखी) को समिति का अध्यक्ष एवं सुमन साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में रानी बाई टंडन, ललिता पाठक, कांति बाई कोसले, गरिमा साहू, भगत साहू, नासिंग कोसले, निराशा यादव, संतराम निषाद, मोहिनी ध्रुव, रानी साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामवतार ध्रुव, रामवतार साहू एवं नीरा कोसले को शामिल किया गया। इसके अलावा बसंत उपाध्याय (व्याख्याता), कोमल सिंह सोनवानी (व्याख्याता), रमेश साहू (स्थानीय शिक्षा प्रतिनिधि) तथा करण सिंह हरवंश को सचिव का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में विद्यालय के शिक्षक रोमेश साहू, संतोष देवांगन, अर्चना मंडावी, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती शिखा साहू, गंगा प्रसाद एवं सरस्वती निषाद सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पालकों की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। अंत में नवगठित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad