छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की है। कार्यकारिणी में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के युवाओं को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।
घोषित कार्यकारिणी में 15 प्रदेश सहसंयोजक, 2 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश सलाहकार, 25 प्रदेश संगठन सचिव, 25 प्रदेश संयुक्त सचिव, 1 प्रदेश मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी तथा 15 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जिला एवं संभाग स्तर के प्रवास, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समाज के उत्थान एवं युवाओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह टीम प्रदेश साहू समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने में सफल होगी।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.