विश्व जनसंख्या दिवस आज, बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरण और संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को संतुलित करने के लिए लोगों को शिक्षित करना, उद्देश्य।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ती वैश्विक आबादी, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था।
यह दिन 11 जुलाई 1987 को मनाए गए 'फाइव बिलियन डे' से प्रेरित है, जब दुनिया की आबादी 5 अरब के आंकड़े तक पहुंच गई थी।
जनसंख्या दिवस का उद्देश्य बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पर्यावरण और संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को संतुलित करने के लिए लोगों को शिक्षित करना है।
जनसांख्यिकी
वैश्विक जनसंख्या वर्ष 2023 में 8 अरब को पार कर गई है और वर्तमान में लगभग 8.2 अरब के आसपास है। दुनिया में चीन के बाद भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
आज के दिन दुनिया भर के देशों में विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और अन्य सामाजिक संस्थाएं लोगों को परिवार नियोजन, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के विकल्पों के प्रति जागरूक करती है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.