Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2026

लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खेती-किसानी ने पकड़ी रफ्तार – मोक्ष कुमार प्रधान

 लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खेती-किसानी ने पकड़ी रफ्तार – मोक्ष कुमार प्रधान




महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य तेज़ी से शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र के किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समय पर हुई वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इससे बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। लगातार बारिश से खेतों में रौनक लौट आई है, लेकिन किसानों की वास्तविक परेशानियाँ अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को समय पर डीएपी, एनपीके और अन्य आवश्यक खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। कई सहकारी समितियों में आज भी किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रकृति किसानों पर मेहरबान है, तो दूसरी ओर सरकार की लापरवाही किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है। यदि समय पर खाद, बीज और कृषि सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गईं तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार से मांग की कि बसना विधानसभा सहित पूरे महासमुंद जिले में सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं कृषि सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती का कार्य पूरा कर सकें।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस हमेशा किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। किसान खुशहाल होंगे तभी प्रदेश मजबूत होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad