कचलोन में विद्यालय विकास की नई सौगात: विधायक इन्द्र साव ने प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
सिमगा। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने सिमगा विकासखंड के ग्राम कचलोन स्थित शासकीय विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित होने से बच्चों को अध्ययन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू, ग्राम ढाबाडीह के सरपंच गिरधर साहू, ग्राम कचलोन के सरपंच सदाब खान, उपसरपंच अनारकली जांगड़े तथा ग्राम सचिव मालिकराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंच खेलन दास, मनहरन साहू, रामप्रसाद कोशले, प्रमिला साहू, निराबाई साहू, हीरा यदु एवं उमा पाटील सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अय्यूब खान, बिसाहूराम साहू, नारायण पाटील, विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकांत पांडे, व्याख्याता अखिलेश शर्मा, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने प्रार्थना शेड निर्माण को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक आयोजनों के दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिलेगी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विधायक इन्द्र साव का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.