Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 2, 2026

नकटी घटना से आहत होकर जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

 नकटी घटना से आहत होकर जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा




रायपुर/धरसीवां। धरसीवां जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं नगरगांव निवासी दयाशंकर निषाद ने ग्राम नकटी में हुई घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।


सोशल मीडिया पर जारी अपने सार्वजनिक संदेश में दयाशंकर निषाद ने कहा कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से भाजपा के एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं तथा विभिन्न चुनावों में पार्टी के पक्ष में बढ़-चढ़कर प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि ग्राम नकटी में हुई घटना ने उन्हें गहरे स्तर पर आहत किया है।


उन्होंने अपने संदेश में आरोप लगाया कि इस घटना में कई गरीब एवं असहाय परिवारों के आशियाने उजड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद उनका मन और अधिक व्यथित हो गया। उन्होंने इस घटना को धरसीवां ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए "काला अध्याय" बताया।


दयाशंकर निषाद ने घोषणा की कि वे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं तथा भविष्य में पार्टी के लिए न तो प्रचार करेंगे और न ही किसी प्रकार का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से जो सहयोग एवं स्नेह मिला है, उसके लिए वे जीवनभर आभारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad