Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 2, 2026

भांसी के पोरो कमेली में नए आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

 ब्रेकिंग भांसी

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर  असीम पाल दंतेवाड़ा


दीनांक .02/07/2026

स्थान  भांसी



भांसी के पोरो कमेली में नए आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह





दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत  भांसी क्षेत्र अंतर्गत पोरो कमेली गांव में आज नए आंगनवाड़ी भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सरपंच मीरा भास्कर ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।



उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव बोटी राम भास्कर, उप सरपंच राजू राम तेलाम रोजगार सहायक सचिव तपन घोष

असीम पाल. रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति से उत्साह बढ़ाया और ग्रामीणों ने विकास कार्य को लेकर खुशी जताई।


इस अवसर पर सरपंच मीरा भास्कर ने कहा कि क्षेत्र में अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी भवन के निर्माण से छोटे बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद होगी।


उन्होंने आगे कहा कि पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ऐसे विकास कार्यों में बाधाएं आती थीं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। शांति स्थापित होने के बाद गांवों में स्कूल, आंगनवाड़ी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।


कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नया आंगनवाड़ी भवन बनने से बच्चों और महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब उन्हें बेहतर तरीके से सेवाएं देने के लिए पर्याप्त स्थान और संसाधन मिल पाएंगे।


ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के विकास कार्यों से गांवों का समग्र विकास संभव है और आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad