Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 17, 2026

19 अगस्त को पेंशनरों का प्रदेशव्यापी आंदोलन 2% डीआर एरियर सहित भुगतान की मांग को लेकर संभाग आयुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

 19 अगस्त को पेंशनरों का प्रदेशव्यापी आंदोलन


2% डीआर एरियर सहित भुगतान की मांग को लेकर संभाग आयुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा राज्य के लाखों पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान किए जाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का दूसरा चरण 19 अगस्त 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा।


महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि पेंशनरों की इस न्यायोचित मांग को लेकर महासंघ द्वारा लगातार राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। महासंघ का कहना है कि जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के समान देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ राज्य के पेंशनरों को भी तत्काल एरियर सहित दिया जाना चाहिए।


उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 5 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में जिला इकाइयों द्वारा कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बाद दूसरे चरण में 19 अगस्त को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर पेंशनरों की मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा।


इस अवसर पर संभागीय प्रतिनिधिमंडल संबंधित संभाग आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित संभागीय अध्यक्ष करेंगे। रायपुर में संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, दुर्ग में संभागीय अध्यक्ष बी. एल. गजपाल, बिलासपुर में संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, अंबिकापुर में संभागीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह तथा जगदलपुर में संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित होगा।


महासंघ के अनुसार, 19 अगस्त को संभाग मुख्यालयों में पेंशनर निर्धारित स्थान पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेंगे तथा नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग शासन तक पहुंचाएंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे संभागीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।


प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि पेंशनरों ने अपने सेवाकाल में राज्य और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मिलने वाली महंगाई राहत कोई अनुग्रह नहीं, बल्कि उनके अधिकारों से जुड़ा विषय है। लंबे समय से लंबित इस मांग पर अब राज्य शासन को सकारात्मक निर्णय लेते हुए जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत डीआर का एरियर सहित भुगतान आदेश शीघ्र जारी करना चाहिए।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अनिल गोलहनी और प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने राज्य के सभी जिला अध्यक्षों, संभाग एवं जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा पेंशनर साथियों से 19 अगस्त के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad