Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 9, 2026

212 बटालियन, सीआरपीएफ, किस्‍ताराम एक्सिस में विश्‍व आदिवासी दिवस 2026 का आयोजन किया गया।

 ब्रेकिंग

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा


 

212 बटालियन, सीआरपीएफ, किस्‍ताराम एक्सिस में विश्‍व आदिवासी दिवस 2026 का आयोजन किया गया। 

 


                  

विश्‍व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्‍य में 212 बटालियन सी.आर.पी.एफ, के कमाण्‍डेन्‍ट  विजय कुमार वर्मा के नितृत्‍व में किस्‍ताराम एक्सिस (पोटकपल्‍ली) मे स्‍थानीय आदिवासी समुदाय के बीच जनकल्‍याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों के बीच खेती के सामान,  स्‍कूल बैंग,  स्‍टेशनरी,  कंबल ,  साड़ी , खेलकूद के सामान एवं बर्तन इत्‍यादि वितरित किया गया।  

कार्यक्रम का उद्देश्‍य आदिवासी समुदाय के साथ आत्‍मीय संबंध स्‍थापित करना था उनके प्रति सम्‍मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्‍साहित करना था। सी.आर.पी.एफ के आधिकारियों एवं जवानों ने स्‍थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्‍याओं एवं आवश्‍यकताओं की जानकारी प्राप्‍त की तथा हर संभव सहयोग का आश्‍वासन दिया।  ग्रामीणों ने सी.आर.पी.एफ द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की भुरी-भुरी प्रशांसा की तथा इसकी सराहना करते हुए आभार व्‍यक्ति किया तथा  कार्यक्रम के पश्‍चात् ग्रामीणों को भोजन की भी व्‍यवस्‍था की गई ।   

विजय कुमार वर्मा, कमाण्‍डेन्‍ट  ने बताया की नक्‍सलियों के मंसूबो पर गहरी चोट करने के बाद 212 बटालियन का उद्देश्‍य आदिवासियों को मुख्‍य धारा से जोड़ना है तथा 212 बटालियन भविष्‍य में भी समाज के कमजोर एवं जरूतमंद वर्गो के कल्‍याण हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर  शमीमुद्दीन शेख, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन),  दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन),  गौरव शर्मा उप कमाण्‍डेन्‍ट और  राकेश लाम्‍बा, सहा0कमा0 तथा अधीनस्‍थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहें ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad