Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

खेल राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम- सांसद श्री बघेल आईआईटी भिलाई में हुआ ’खेलों इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ को किया सम्बोधित

 खेल राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम- सांसद श्री बघेल



आईआईटी भिलाई में हुआ ’खेलों इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन


राष्ट्रीय खेल दिवस  29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है


 प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ को किया सम्बोधित


 राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।




 इस अवसर पर इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस आईआईटी भिलाई में ’खेलों इंडिया संवाद’ खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ को संबोधित करते हुए देशभर के युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने खेलों के महत्व, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। 




कार्यक्रम दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम श्री महेश राजपूत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई डायरेक्टर श्री राजीव प्रकाश, यूथ आइकन सुयश पाण्डे, बास्केटबॉल खिलाड़ी रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और विकसित भारत के निर्माण में उनके विचारों का योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान, अपने शुरुआती संघर्षों और खिलाड़ियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर समर्थन का उल्लेख करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा और देशभक्ति से भारत का गौरव बढ़ाया। सांसद श्री बघेल अपने पूराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उस समय खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad