श्री गौड़ ब्राह्मण समाज 6 सितंबर को मनाएगा एकता दिवस, अमलेश्वर स्थित जलसा महल में जुटेंगे समाज के सदस्य, बढ़ेगा आपसी मेलजोल।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 6 सितंबर को एकता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।इस अवसर पर समाज के सदस्य अमलेश्वर स्थित जलसा महल में एकत्रित होकर दिनभर विभिन्न गतिविधियों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य समाज के सदस्यों को व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर एक -दूसरे के साथ मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में जीवन की आपाधापी और व्यवस्ता के कारण लोग स्वयं एवं परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं ।
इसी को ध्यान रखते हुए समाज के सदस्यों ने निर्णय लिया कि एक दिन सभी सदस्य साथ मिलकर बिताएं, जिससे आपसी संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आए तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल होंगे। सभी सदस्य उत्साहपूर्वक दिन भर साथ रहकर मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भी समाज के लोगों से जुड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। समाज के अन्य लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक एकजुटता के साथ -साथ सदस्यों को तनावपूर्ण दिनचर्या से राहत और परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने अवसर मिलेगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.