गोंदिया जिलास्तरीय अंतर कनिष्ठ महाविद्यालयीन " काव्य - पठन प्रतियोगिता " का सफल आयोजन
गोंदिया महाराष्ट्र। गोंदिया,कनिष्ठ महाविद्यालय हिंदी अध्यापक संघ,महाराष्ट्र राज्य ( नागपुर विभाग ) द्वारा " उड़ान " हिंदी दिवस समारोह - २०२६ के अंतर्गत गोंदिया जिलास्तरीय अंतर कनिष्ठ महाविद्यालयीन "काव्य-पठन प्रतियोगिता " का आयोजन रविवार दि. ३० अगस्त २०२६ को आभासी पटल (Google Meet) के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंदिया जिला अध्यक्षा प्रा.दर्शना बोरकर ने की। हिंदी अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष डॉ. मिलिंद कांबले,राज्य सचिव प्रा.रेवणनाथ कर्डिले,नागपुर विभाग मार्गदर्शिका प्रा.स्नेहा वासवानी,नागपुर विभागीय अध्यक्ष प्रा. जावेद शेख विशेष रूप से उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता प्रभारी एवं गोंदिया जिला सचिव प्रा.किंजल मेहता ने अपने प्रस्ताविक में हिंदी संघ द्वारा किए गए कार्यों के साथ ही विविध प्रतियोगिताओं की जानकारी दी ।
राज्य सचिव प्रा.रेवनणनाथ कर्डिले ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। वहीं विभागीय अध्यक्ष प्रा. जावेद शेख ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर होने वाली संघ की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में गोंदिया जिला के कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लेकर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
स्वरचित काव्य-पठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.एन.आदर्श सिंधी विद्या मंदिर हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, गोंदिया की ऐंजल पॉल सिंग तथा द्वितीय स्थान पी.एम.श्री मनोहर म्युनिसिपल कनिष्ठ महाविद्यालय, गोंदिया के गगन कोल्हाटकर ने प्राप्त किया ।
वही अन्य रचनाकारों की कविता पठन प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान श्री राजस्थान इंग्लिश ज्यु.कॉलेज ऑफ साइंस,गोंदिया की अल्फिया अब्दुलसत्तार पठान ने प्राप्त किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में गोंदिया जिलाध्यक्ष प्रा.बोरकर ने विद्यार्थियों से कहा हार या जीत का महत्व नहीं सभी विजयी है। ऐसे कार्यकर्मो के प्रति सक्रिय रह कर व्यक्तित्व विकास करे।
प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व प्रा. ज्योति शर्मा (नागपुर) तथा प्रा. सुन्नी सिंग (चंद्रपुर) ने निभाया ।
कार्यक्रम का संचालन कवि प्रा. मच्छिंद्र भिसे ने अपनी सुंदर काव्यात्मक शैली में किया। आभार प्रदर्शन प्रा. अनीता महादुले ने किया।
प्रतियोगिता के सफलतार्थ विभाग तथा गोंदिया जिला के समस्त पदाधिकारियों ने अथक प्रयास किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.