चित्रकोट जलप्रपात की मनोरम छटा का आनंद लेने पहुंचे राजधानी रायपुर के पर्यटक सपरिवार
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी छ.ग प्रदेश- राजधानी रायपुर की श्रीमती कंचन-हिमांशु जोशी ने चित्रकोट जलप्रपात की मनोरम छटा का भ्रमण अपने परिवार के साथ किया,इस यात्रा में उनके साथ पुत्री प्रियांशी सहित परिवार के सदस्य रहे।
उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर से लगभग 4 सौ किलोमीटर की यात्रा उनके जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।
चित्रकोट जलप्रपात बस्तर संभाग का सबसे प्रमुख जलप्रपात माना जाता है। जगदलपुर से समीप होने के कारण यह एक प्रमुख पिकनिक स्पाट के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है।
अपने घोडे की नाल समान मुख के कारण इस जलप्रपात को भारत का निआग्रा भी कहा जाता है।
चित्रकूट जलप्रपात बहुत ख़ूबसूरत हैं और पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।
यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और सबसे चौड़ा सबसे ज्यादा जल की मात्रा प्रवाहित करने वाला जलप्रपात है। वर्षा ऋतु में इसे देखना रोमांचकारी अनुभव होता है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.