Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

अयोध्या दर्शन कर लौटे 70 श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय में हुआ आत्मीय स्वागत अब तक जिले के 968 श्रद्धालुओं ने किया भगवान श्री रामलला का दर्शन

 अयोध्या दर्शन कर लौटे 70 श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय में हुआ आत्मीय स्वागत



अब तक जिले के 968 श्रद्धालुओं ने किया भगवान श्री रामलला का दर्शन


कवर्धा, 17 अगस्त 2026। अयोध्या धाम में विराजित प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर कबीरधाम जिले लौटे 70 श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय कवर्धा में आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री प्रदीप कैवर्थ, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी और हरितिमा टीम के सदस्यों ने आयोजित स्वागत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। आत्मीय स्वागत से श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा और भी स्मरणीय बन गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अयोध्या धाम से दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के सम्मान के लिए विधायक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करना प्रत्येक श्रद्धालु के लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा अद्भुत अनुभव है। जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिलना अत्यंत सुखद एवं गौरव का विषय है। श्रद्धालुओं के चेहरे पर दर्शन के बाद दिखाई दे रही प्रसन्नता और संतोष इस यात्रा की सफलता को दर्शाता है।


*श्रद्धालुओं ने साझा किए अयोध्या दर्शन के अनुभव*


स्वागत कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने अयोध्या यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं से उनके अनुभव जाने। श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुंचने, प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने तथा वहां की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूतियों को साझा किया। भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर लौटी माताओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भावुक होकर कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हमारे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है। वर्षों से मन में प्रभु के दर्शन की इच्छा थी, जो इस यात्रा के माध्यम से पूरी हुई। अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन करने से मन को अद्भुत शांति और संतोष मिला। श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।


*अब तक जिले के 968 श्रद्धालुओं ने किया भगवान श्री रामलला का दर्शन*


उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले से अब तक 968 श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में अयोध्या दर्शन यात्रा का 14वां जत्था 70 श्रद्धालुओं को लेकर कवर्धा वापस पहुंचा। श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर आध्यात्मिक एवं धार्मिक अनुभूति प्राप्त की। विधायक कार्यालय में हुए आत्मीय स्वागत से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि अयोध्या दर्शन की यह यात्रा उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad