हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ राष्ट्रीय महिला परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष राखी शर्मा का स्वागत
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राष्ट्रीय महिला परिषद, रायपुर महानगर की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती राखी शर्मा ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डी.डी.नगर सेक्टर -२ में आज हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन एवं धार्मिक आयोजन रखा। आयोजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं क्षेत्र वासीयों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला परिषद, रायपुर महानगर की अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ साथ समाजसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री श्री हेमंत साहू, प्रदेश संगठन मंत्री श्री राहुल वाडिया, के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
साथ ही उन्होंने पार्षद श्री आशुचंद्रवंशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री लक्की अवस्थी, कोषाध्यक्ष श्री श्रवण शर्मा, उपाध्यक्ष दामोदर शर्मा तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए महिला समिति की श्रीमती सीमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, निर्मला जोशी, नगीना जोशी, मीना सूद, एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रृद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से वे संगठन एवं समाज हित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों श्रीमती राखी शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.