स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को संजोने का प्रयास, श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में छायाचित्रों का अनावरण।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर -श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों का अनावरण गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पं.हनुमान प्रसाद जी दुबे के पुत्र एवं मिसाल न्यूज़ संपादक अनिरुद्ध दुबे ने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में यहां के रणबांकुरों के योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि श्री बांके बिहारी मंदिर व 150 वर्ष प्राचीन मंदिर है और इस मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र की गौरव गाथा अकल्पनीय है। उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र के पं.द्वारिका प्रसाद मिश्र,पं.रविशंकर शुक्ल,पं.श्यामाचरण शुक्ल मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के रणबांकुरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया और स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद मंदिर परिसर में सदस्यों द्वारा मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है और नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन की यह परंपरा आज भी नई पीढ़ी द्वारा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है , धार्मिक एवं सामाजिक पऱंपराओं के साथ सभी त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानीयों की स्मृति को संजोना आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणादाई कदम है। छायाचित्र अनावरण समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों ने अपने विचार प्रकट किए, उन्होंने अपने पूर्वजों के योगदान को याद करते हुए मंदिर समिति द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सम्मान देने के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.