Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस

 जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस



कवर्धा, 5 अगस्त 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला में बुधवार को नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र (नवोदय एलुमनाई) एवं कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवोदय एलुमनाई श्री तोरण साहू, प्राचार्य अभ्योदय स्कूल कवर्धा तथा श्री बारले, पूर्व प्राचार्य, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नवोदय विद्यालयों के संस्थापक राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की श्रेष्ठ पाठशाला है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच, ईमानदारी और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. लांजेवार ने स्वागत उद्बोधन में नवोदय विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री सी.के. यादव के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नियति बघेल ने किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री एस.के. मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad