पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
जहां कभी लहराया जाता था काला झंडा, उसी धरती पर शान से फहराया तिरंगा।
कापसी से मेंड़्रा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा परलकोट
कभी जिस धरती पर नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराकर भय और दहशत का माहौल बनाया जाता था, आज उसी धरती पर राष्ट्रभक्ति और लोकतंत्र की भावना के साथ भारतीय तिरंगा शान से लहराया।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में मंगलवार को कापसी मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ के नेतृत्व में आयोजित यह तिरंगा यात्रा कापसी से मेंड़्रा तक निकाली गई। यात्रा में कापसी मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले क्षेत्र में राष्ट्रध्वज के साथ निकली इस यात्रा ने बदलते परलकोट की तस्वीर और मजबूत होते लोकतांत्रिक विश्वास का संदेश दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। जिन क्षेत्रों में कभी भय का वातावरण बनाने का प्रयास किया जाता था, वहां आज
लोकतंत्र और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर तिरंगा यात्रा निकलना अपने आप में महत्वपूर्ण बदलाव है।
कापसी से मेंड़्रा तक निकली इस यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा आम लोगों से भी राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.