महादेव पैलेस में धूमधाम से मनाया गया जिला महामंत्री जयनारायण बैरागी का जन्मदिन
गौ सेवा के साथ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बैरसिया भोपाल मध्यप्रदेश। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के महादेव पैलेस में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री एवं द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष पं. जयनारायण बैरागी का जन्मदिवस मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैरागी को पुष्पमालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं उपहार भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत बैरागी ने माता-पिता की चरण वंदना कर की।
इसके पश्चात उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौ माता को रोटी, घास व भूसा खिलाकर आशीर्वाद लिया। प्रकृति प्रेमी बैरागी ने गौशाला परिसर स्थित "उपवन" में पीपल, नीम, कनेर व कैला सहित कई वृक्षों का रोपण किया।
पिछले 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रहे बैरागी वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण भोपाल के जिला महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं पिछले 18 वर्षों से गौ सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर बैरागी ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे। उल्लेखनीय है कि बैरागी के समर्थकों ने नवीन गौशाला श्री राम टेकरी हनुमान मंदिर पर भी उनका जन्मदिवस हर्ष के साथ मनाया। कार्यक्रम में ग्रुप के संरक्षकों एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.