राजनांदगांव
अर्जुनी से गूंजा तिरंगे का जयघोष, शहीदों की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कई गांवों से गुजरी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा, शहीद परिवारों का सम्मान कर अमर जवान ज्योति पर हुआ समापन
अर्जुनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश लेकर अर्जुनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्री राम मंदिर अर्जुनी से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए रातापायली, किरगी, भाखरी, सोनेसार, छुईखदान, करमतरा, मोखली, कोटरासरार, जंगलपुर, रामपुर होते हुए घोरदा स्थित अमर जवान ज्योति पहुंची, जहां यात्रा का गरिमामय समापन किया गया।
यात्रा के दौरान रातापायली, किरगी, भाखरी एवं सोनेसार में वीर शहीद हेमंत मालेकर की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा उनके परिवार का सम्मान किया गया। वहीं छुईखदान, करमतरा, मोखली, कोटरासरार एवं जंगलपुर में शौर्य चक्र विभूषित शहीद पूर्णानंद साहू की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा. भरत वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डिकेश साहू, जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिलीप साहू मनीष साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव ने किया गया। समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजगामी संपदा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला प्रवक्ता रामकुमार गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोड़ापे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष भुवन साहू ने किया। यात्रा के संचालन में महामंत्री दिनेश साहू एवं अजय वैष्णव, संयोजक मनीष साहू, प्रभारी टूमन साहू, सहप्रभारी उमेश साहू तथा युवाओं का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भावेश निक्की एवं महामंत्री यतीश सिन्हा ने किया।
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा की गई तथा अतिथियों का स्वहस्त निर्मित गुलदस्तों से स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ युवाओं एवं ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में डोंगरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अर्जुनी प्रभारी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पटौती सभापति श्रीमती ममता पटेल एवं जिला महिला उपाध्यक्ष नेहा जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अर्जुनी मंडल के पदाधिकारियों मामेश साहू, भानु सोनी, मनोज साहू, श्रीमती रेशमा साहू, देवलाल साहू, विजय जैन, ममता पटेल, मनीष पटेल, कुलेश्वर निषाद, किशोर यादव, पूनम साहू, डोमन पटेल, भैयालाल साहू, टंडन जी, प्रभुदत्त सोनकर सहित मंडल के समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, जिला, जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का सोशल मीडिया कवरेज सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश साहू एवं मनीष साहू, डोंगरगांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, अर्जुनी ने दी।
शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश बनी यात्रा
अर्जुनी से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश देती नजर आई। ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.