महिला संगठन ने उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
बिलाईगढ़ - महिला संगठनों द्वारा रविवार को हरियाली तीज उत्सव अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के थाना के पास स्थित माँ समलाई मंदिर के देवांगन समाज भवन एवं गार्डन में महिला मंडल द्वारा किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोले शंकर और माता पार्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और हरियाली तीज के मधुर गीतों पर आकर्षक नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
हरे परिधानों में सजीं महिलाएं, झूले और व्यंजनों का लिया आनंद
उत्सव के दौरान सभी महिलाएं विशेष रूप से हरे रंग की साड़ी, हाथों में रचाई मेहंदी और हरे रंग की चूड़ियों से सुसज्जित नजर आईं। "सावन की हरियाली, खुशियों की बहार" के संदेश के साथ महिला मंडल द्वारा सावन के पारंपरिक झूले झूले गए। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के खेलों, मनमोहक संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया तथा एक-दूसरे को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य इस भव्य आयोजन में पुनीता कर्ष, हिमानी देवांगन, पिंकी देवांगन, निशा सोनी, भारती देवांगन, दीक्षा देवांगन, निशा देवांगन, रचना अग्रवाल, सुनीता कर्ष सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज एवं स्थानीय महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.