11 अगस्त 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव
जिला स्तरीय भारत मे स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेयी जी जयंती का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय पंडित श्रीराम बाजपेयी जी भारत मे स्काउटिंग के जनक की जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी हाईक तिरंगा रैली का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोंगरगांव राजनांदगांव में श्री इंदरजीत सिंग खालसा जी राज्य मुख्य आयुक्त, श्री राजेंद्र गोलछा जी राज्य उपाध्यक्ष,
श्री उमेश हथेल जी जिला अध्यक्ष, श्री महेश खंडेलवाल जी जिला मुख्य आयुक्त, श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल जी जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री जयंत साहू विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत राज्यगीत प्रार्थना कर की गई। पंडित श्रीराम बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके भारत मे स्काउट गाइड क्रियाकलापों आरम्भ करने के योगदान पर प्रकाश डालते हुए सादर नमन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री महेश खंडेलवाल जी जिला मुख्य आयुक्त श्री टोमन साहू जी जिला उपाध्यक्ष श्री राम गुप्ता जीरहे।
श्री जयंत साहू विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट ने स्वागत उदबोधन दिया।
पंडित श्रीराम बाजपेयी जी के जीवन परिचय एवं भारत मे स्काउटिंग में योगदान की जानकारी श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने दी।
मंचीय कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री देवेद्र अम्बादे जिला सचिव ने किया।
तद्पश्चात पैदल जागरूकता हाईक तिरंगा रैली डोंगरगांव के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली एवं राष्ट्रीय पर्व आजादी का महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मानने आग्रह किया गया।
अतिथियो ने अपने उद्बोधन में पंडित श्रीराम बाजपेयी जी को स्मरण एवं नमन करते हुए
स्काउट गाइड रोवर रेंजर को
सम्बोधित कर स्काउटिंग की मूल उद्देश्य शारीरिक मानसिक बौद्धिक आध्यात्मिक विकास के साथ अनुशासन का पालन कर सुनागरिक बनने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला संघ राजनांदगांव स्काउट गाइड के पदाधिकारियों सदस्यों सहित श्री देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव, मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीमती राखी रामटेक विकास खण्ड सचिव स्काउट श्री टोमन पटेल श्री प्रवीण साव राजनांदगांव श्री सुरेश साह श्री नरेन्द्र धमगेश्वर श्री दिनेश साहू मनीष सोनी नारद भुआर्य रुपधान राणा भोजराज देवांगन सुश्री सीता सोरी श्रीमती मीना पटेल श्रीमती ममता बोरकर श्रीमती शशि ठाकुर सुश्री लोकेश्वरी भंडारी सहित 80 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अतुलनीय सहयोग दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.