सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी में ड्रेस वितरण समारोह सम्पन्न
श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे के करकमलों द्वारा खिलाड़ियों को नई क्रिकेट ड्रेस वितरित की गई। साथ ही अकादमी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानस्वरूप कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज धृतलहरे ने कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार लाने का आह्वान किया।
अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक तृपेश साहू ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, बेहतर फिटनेस एवं मजबूत मानसिकता के साथ तैयार कर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम में अकादमी के खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभिभावकों ने अकादमी द्वारा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
तृपेश कुमार साहू
मुख्य कोच
श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी
8959677853



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.