Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 4, 2026

दंतेवाड़ा जिले के : विधायक बंगले के सामने वन विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर तिरंगे की खराब हालत, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर उठे सवाल

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़


स्थान =दंतेवाड़ा 


संवाददाता =असीम पाल


दंतेवाड़ा जिले के : विधायक बंगले के सामने वन विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर तिरंगे की खराब हालत, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर उठे सवाल



दंतेवाड़ा। देश की आन-बान-शान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की गरिमा को लेकर दंतेवाड़ा में लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय में विधायक बंगले के सामने स्थित छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन परिक्षेत्र कार्यालय दंतेवाड़ा (सा.), दंतेवाड़ा वन मंडल के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर लगे पिलरों पर तिरंगे खराब अवस्था में नजर आए।





मौके पर देखा गया कि कार्यालय के मुख्य गेट के दोनों तरफ लगाए गए दोनों तिरंगों की स्थिति सम्मानजनक नहीं थी। एक तिरंगा नीचे की ओर झुका हुआ लटक रहा था, जबकि दूसरा तिरंगा भी मौसम की मार से फीका पड़ चुका था और कपड़े की स्थिति खराब दिखाई दे रही थी। राष्ट्रीय ध्वज की ऐसी स्थिति कई सवाल खड़े करती है।



यह स्थिति उस कार्यालय के मुख्य द्वार की है, जहां प्रतिदिन अधिकारी-कर्मचारियों का आना-जाना होता है। इतना ही नहीं, यह वन विभाग का महत्वपूर्ण कार्यालय विधायक बंगले के ठीक सामने स्थित है। ऐसे में सवाल उठता है कि यहां से गुजरने वाले अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ी?


क्या जिम्मेदारों ने राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति को नजरअंदाज किया या फिर लंबे समय तक इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया? देश के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े तिरंगे की देखरेख में ऐसी लापरवाही चिंता का विषय है।


इस संबंध में जब वन विभाग के रेंजर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह जानबूझकर की गई गलती नहीं है। उनकी जॉइनिंग अप्रैल माह में हुई है और संभवतः यह स्थिति पहले से बनी हुई थी।


राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे को हमेशा सम्मानजनक स्थिति में प्रदर्शित किया जाना चाहिए। फटे, गंदे, क्षतिग्रस्त या खराब स्थिति वाले ध्वज को प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।


अब सवाल यह है कि देश के गौरव के प्रतीक तिरंगे की ऐसी स्थिति आखिर जिम्मेदारों की नजरों से कैसे बची रही?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad