"सी आर पी एफ कैम्प संगमपल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व "
भाई -बहन के अटूट प्रेम,विश्वास और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन A/22 बटालियन कैम्प परिसर संगमपल्ली में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया,
इस अवसर पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय संगमपल्ली तथा आसपास के गांव की बालिकाओं ने कैम्प के जवानों की कलाई पर राखी बांध कर और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन मनाया तत्पश्चात जवानों ने बालिकाओं को उपहार दे कर सम्मानित किया
और बालिकाओं को जलपान कराया तथा जवानों ने बहनों को इस इलाके में हमेशा अमन, चैन और शांति का माहौल बनाए रखने का भरोसा दिलाया, फोर्स द्वारा जनता में सुरक्षात्मक वातावरण कायम करने का परिणाम है कि एक तरफ जहाँ कुछ समय पहले तक गांव के लोग फोर्स को देख कर दूरी बना लेते थे वहीं अब जवानों द्वारा आयोजित किए जाने वाले हर कार्यक्रम में आम जनमानस बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता कर रहा हैं,
आज के इस पावन अवसर श्री संजीव कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 22 वीं बटालियन सी आर पी एफ, श्री मनोज कुमार सहायक कमांडेंट A/22 बटालियन सी आर पी एफ और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय संगमपल्ली की प्रभारी सुशीला मडे की उपस्थिति रही




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.