अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अयाज रजा दो दिवसीय नागपुर प्रवास रहेंगे
छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अयाज रजा 2 दिवासी प्रवास पर नागपुर जा रहे हैं यूवा नेता अयाज रजा 31 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना होंगे वे नागपुर पहुंच कर नागपुर में स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा ताजुद्दीन की दरगाह पर जियारत करेंगे और पूरे भारत देश एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए ताजुद्दीन बाबा से प्रार्थना करेंगे उसके बाद रात्रि 10:00 बजे महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे खान जी से मुलाकात एवं उत्तर प्रदेश चुनाव में विजय होने के विषय पर चर्चा करेंगे 1 सितंबर को सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख शाखा पर जाकर जनसंघ के भाइयों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे एवं रात्रि की ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे जिला अध्यक्ष के इस प्रवास में उनके साथ उनके निज सहायक राजेश साहू जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाज सेवक राजू साहू जी एवं अयाज रजा के समर्थक साथ रहेंगे यह सभी जानकारी जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता अयाज रजा के निज सहायक राजेश साहू ने दी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.