सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
गोपाल शर्मा बने व्यापारी एकता मंच पिथौरा के दूसरी बार अध्यक्ष।अपने प्रतिद्वंदी सुमित अग्रवाल को चार वोट से परास्त किया
पिथौरा । व्यापारी एकता मंच पिथौरा के चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। 30 अगस्त रविवार को हुए शांतिपूर्ण मतदान में पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने वापसी करते हुए दोबारा अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। गोपाल शर्मा को 147 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुमित अग्रवाल को 143 वोट मिले। महज 4 वोटों के अंतर से गोपाल शर्मा ने जीत दर्ज की।
जीत की घोषणा होते ही पिथौरा नगर में समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। गोपाल शर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
अन्य पदों पर एकतरफा जीत
उपाध्यक्ष पद पर दिलप्रीत खनूजा को 158, सचिव पद पर इंद्रजीत सिन्हा को 162 और कोषाध्यक्ष पद पर कुलवंत राजा खनूजा को 162 मत मिले और सभी ने जीत दर्ज की। कुल 295 में से 290 मतदाताओं ने वोट डाला, एक भी वोट निरस्त नहीं हुआ।
गोपाल शर्मा बोले - यह व्यापारी परिवार की जीत
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा - आज व्यापारी एकता मंच का मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, सभी निर्वाचन अधिकारी एवं व्यापारी एकता मंच के वरिष्ठ निर्वाचन मंडल को दिल से साधुवाद देता हूं जिन्होंने इतने अच्छे ढंग से निर्वाचन कार्य सम्पन्न करवाया। यह जीत पूरे व्यापारी परिवार की जीत है और मैं व्यापारी हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.