सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
अयोध्या के तर्ज पर अब ठाकुरदिया में बनेगा श्री राम मंदिर
पिथौरा ग्राम ठाकुर दिया के टांडापारा में अयोध्या की भव्यता को दर्शाने वाला श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुका है।
- मंदिर की खासियत अयोध्या में बने श्री राम मंदिर के तर्ज पर भव्य डिजाइन
- 21 गांव का जन सहयोग और अजय नायक जी का विशेष सहयोग इस निर्माण की नींव बना है
- बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा
गांव वालों में इसे लेकर काफी उत्साह है। अयोध्या जैसी शैली में बनने वाला यह मंदिर क्षेत्र के लिए आस्था और पर्यटन दोनों का केंद्र बनेगा। इस मंदिर को बनाने का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार के लोग अयोध्या नहीं जा सकते हैं इसलिए उसी के स्वरूप में ग्राम ठाकुर दिया में श्री राम मंदिर भव्य रूप लेगा
अजय नायक जी के प्रयासों और ग्रामीणों के सहयोग से उम्मीद है कि यह मंदिर जल्द ही भव्य रूप ले लेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.