कट्टा लेकर लोगों को भयभीत करने का आरोपी जेल दाखिल
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत करने के आरोपी को थाना सिलतरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गत चार - पांच अगस्त की दरम्यानी रात्रि थाना सिलतरा पुलिस रात्रिकालीन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निमोरा , पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज खान निवासी ग्राम - निमोरा , थाना - सिलतरा , जिला - रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा , एक जिंदा 8 एमएम कारतूस एवं चार खाली 8 एमएम कारतूस बरामद किये गये। आरोपी उक्त हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिलतरा पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर , सउनि. कौशल मिर्झा , प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा , आरक्षक अजय पटेल , प्रेम चनाब , भूपेंद्र टंडन एवं मुकेश जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। बताते चलें कि आरोपी सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में भी गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध रह चुका है। यह मूलतः उत्तरप्रदेश के जिला बलिया एवं जिला प्रयागराज का निवासी है। आरोपी के आपराधिक एवं अन्य पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने हेतु दोनों जिलों के संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी -
सरफराज खान पिता रहमत उल्ला खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम - घाट , थाना - हल्दी , तहसील - बगौच , जिला - बलिया तथा जी.टी.बी. नगर , ब्लॉक 344 करैली , थाना - करैली , जिला - प्रयागराज (उ.प्र.)। धरसा रोड पोल्ट्री फॉर्म के आगे मंदिर हसोद , जिला - रायपुर , हाल पता - ग्राम - निमोरा , थाना - सिलतरा, जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.