कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन पंडवानी गायिका सुश्री मनीषा साहू जी की लोकगायन प्रस्तुति का विशेष आयोजन
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पंडवानी गायिका सुश्री मनीषा साहू जी का लोकगायन प्रस्तुति कार्यक्रम रखा गया है,इस अवसर पर पंडवानी गायिका सुश्री मनीषा साहू जी को कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
15 अगस्त 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी का प्रतीक है।यह दिन हर नागरिक को गर्व, कृतज्ञता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से भर देता है। भारत की आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शिव महापुराण समिति की मातृशक्तियों , दिव्यांग (नि:शक्त ) मातृ-शक्तियों,देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट संस्थाओं का सम्मान, साथ ही संस्था के समर्पित एवं वीर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.