बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म जगत में अभूतपूर्व योगदान दिया है, उन्होंने बालीवुड में कई ऐतिहासिक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उनका जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था।बालीवुड के इस अभिनेता के फिल्मी सफर की शुरुआत 1992 में बलवान फिल्म से हुई थी इसमें उनकी हिरोइन दिव्या भारती थी। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में बलवान, दिलवाले, मोहरा, गोपी किशन, बार्डर , धड़कन है,इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। सुनील शेट्टी भारतीय फ़िल्मों के एक अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं, जो खास कर बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय रहते हैं। इन्हें इस काम को करते हुए 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है । इन्होंने सबसे ज्यादा काम मारधाड़ और हँसाने वाली फिल्मों में किया है। इन्होंने हिन्दी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.