हीरक पंडित श्रीराम बाजपेयी जंयती पर सायकल रैली
दुर्ग भिलाई। आज राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव श्री बृजेश कुमार बाजपेयी भारत स्काउट्स गाइड्स छ .ग .के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर श्री जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन में हीरक पंडित श्री राम बाजपेयी जयंती के अवसर पर उनके दूरदर्शी विचारों, अनुशासन, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों को नमन करते हैं।
प्रार्थना समाप्ति के पश्चात
प्रभारी टि.आई. साहू जी ने सायकल रैली स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किऐ
पंडित श्री राम बाजपेयी जी अमर रहे का नारा लगाते हुए,जल ही जीवन है, जीवन ही जल है।एक पेड़ मां के नाम, भक्ति गीतों के साथ,नारे लगाते हुए,रैली जिला शिक्षा अधिकारी से प्रारंभ होकर, आदर्श कन्या उ .मा. वि, जेल रोड, मालवीय चौक, राजेन्द्र पार्क चौक,बस स्टैंड से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समापन किया गया जिसमें समस्त जिला संघ के पदाधिकारी, अधिकारी, स्काउटर गाइडर अन्नपूर्णा रामटेके, आरती शुक्ला, ममता राजपूत, भारती देवी गुप्ता, अंजू वैष्णव, प्राची गुप्ता, ममता रानी ठाकुर, जितेन्द्र कुमार चंदन, अंजली बोस, नंदु यादव एवं यातायात पुलिस विभाग तथा सभी उपस्थित लीडर का विशेष सहयोग रहा।
उनके जीवन-मूल्यों ने भारत के स्काउट्स एवं गाइड्स की अनेक पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, मानवता और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया है।
डायमंड जुबिली समारोह के इस विशेष अवसर पर आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इसी भावना के साथ
जिला संगठन आयुक्त (स्का) बालक दास राऊत एवं जिला संगठन आयुक्त (गा) अमिता हरमुख दोनों के नेतृत्व में सायकल रैली आयोजित कर पंडित श्री राम बाजपेयी जी को सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया
आयोजक
जिला संगठन आयुक्त
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला:- दुर्ग


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.