Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 11, 2026

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर बालात्संग करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस थाना डोंगरगांव की कार्यवाही।

 राजनांदगांव 


नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर बालात्संग करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार।



आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

पुलिस थाना डोंगरगांव की कार्यवाही।



 महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन में नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में प्रार्थिया द्वारा थाना डोंगरगांव उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 08.04.2026 को दोपहर लगभग 02 बजे घर से होटल में नाश्ता लेने जाने की बात कहकर निकली थी, जो वापस घर नहीं आई। प्रार्थिया द्वारा आसपास के गांवों, रिश्तेदारों एवं सहेलियों से पूछताछ कर अपनी पुत्री की तलाश की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रकरण में नाबालिग बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, जिला राजनांदगांव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश एवं नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश रवाना किया गया विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी मोहित कुमार गौतम पिता राधेश्याम गौतम, उम्र 23 वर्ष, निवासी निहालपुरवा, उत्तर प्रदेश की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.08.2026 को ग्राम नेहालीपुरवा, थाना फूलबेहड़, जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश में आरोपी की पतासाजी कर नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को अपराध कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यावव, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad