Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 4, 2026

जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध की मृत्यु, कबीरधाम पुलिस ने बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की

 जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध की मृत्यु, कबीरधाम पुलिस ने बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की



कबीरधाम जिले के थाना साहसपुर लोहारा अंतर्गत चौकी रणवीरपुर क्षेत्र के ग्राम पटपर में जहरीले सर्प के काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पटपर निवासी श्री शिव कुमार मरकाम पिता स्वर्गीय बिकऊ मरकाम, उम्र 64 वर्ष, दिनांक 04 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 7:00 बजे अपने घर के कोठार में पैरा निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना पर थाना साहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 33/26 कायम कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।


*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) की आमजन से अपील* बरसात के मौसम में खेतों, खलिहानों, कोठारों तथा पैरा एवं लकड़ी के ढेरों में जहरीले सर्पों के छिपे होने की संभावना अधिक रहती है। आमजन अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई रखें तथा झाड़ियों, कचरे, लकड़ी एवं पैरा के ढेर को व्यवस्थित रखें, ताकि जहरीले सर्पों और अन्य विषैले जीव-जंतुओं के छिपने की संभावना कम हो सके।


किसी भी स्थान पर हाथ डालने अथवा कार्य करने से पहले सावधानी बरतें तथा अंधेरे स्थानों में जाते समय टॉर्च का उपयोग अवश्य करें। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा घरेलू उपचार पर विश्वास न करें और पीड़ित व्यक्ति को बिना किसी विलंब के तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएं।


कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता एवं जागरूकता बरतें, जिससे ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad