सरस्वती शिशु मंदिर - सरस्वती विहार रायपुर में विज्ञान मेला का आयोजन
रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को भारतीय विज्ञान के जनक डॉ प्रफुल्ल राय के जयंती के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में डा. बी.पी त्रिपाठी सर जी(गणित विभागाध्यक्ष-साईस कालेज रायपुर), श्री उदय रावले जी (सेवानिवृत प्राचार्य - सरस्वती शिशु मंदिर देवेन्द्र नगर रायपुर),
श्री राम कुमार वर्मा जी ( प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख),श्री देवेन्द्र राव देशमुख जी(अखिल भारतीय वैदिक गणितलश्र प्रमुख),श्री निलेश अग्रवाल जी (सचिव - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति),श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर जी (अध्यक्ष - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति),श्री सौरभ शुक्ला जी (पूर्व छात्र),श्री आशुतोष यदु जी(पूर्व छात्र),
श्री अजय शादीजा जी (पूर्व छात्र), श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय के प्राचार्या), श्री गिरीश चंद्र वर्मा जी(विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य),बी.एड के प्रशिक्षार्थी, एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
उसके बाद भैय्या बहनो ने डॉ प्रफुल्ल राय के जीवन एवं उनके वैज्ञानिक योगदान एवं विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतिया प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियो ने अपने उद्बोधन में विज्ञान के वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए भैय्या बहनो को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात लगभग 150 भैय्या बहनो ने विज्ञान से संबंधित आठ विधाओ भाषण, निबंध, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्न मंच, चार्ट, माडल, एवं प्रयोग पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन से विज्ञान प्रमुख कु.रामेशवरी ढीढी दीदी एवं समस्त आचार्यगण के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांति पाठ के साथ समापन किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.