आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला में डेटा आधारित कार्यों से समस्याओं के समाधान हेतु नीति तारा की नई तकनीक शामिल
जिला पंचायत में नीति तारा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
कवर्धा 11 अगस्त 2026। आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला में भारत सरकार नीति आयोग की महत्वाकांक्षी पहल नीति तारा-विश्लेषण, समीक्षा और कार्रवाई के लिए टूलकिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष में किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला से संबंधित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन में डेटा आधारित योजना और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों ने बताया कि नीति तारा एक पोर्टेबल गवर्नेंस टूल है जो किसी भी दीवार को इंटरएक्टिव स्क्रीन में बदलकर स्पेशियल मैप्स, परफॉर्मेंस डैशबोर्ड और लाइव की परफॉर्मिंग इंडेक्स को दिखाता है। इससे विकास कार्यों की समीक्षा और सेवा वितरण में आ रही कमियों को तुरंत पहचाना जा सकता है और समय रहते सेवा वितरण के कार्य क्षेत्र में सुधार किया जा सकता है। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई आधारित बैठक कार्यवाही और जियोस्पेशियल डेटा के उपयोग से प्लानिंग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने अधिकारियों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस नई तकनीक को अपनाने पर जोर दिया। आंकाक्षी विकासखंड के लिए निर्धारित सभी की परफॉर्मेंस इंडेक्स पर सतत प्रयास करते हुए मॉडर्न तकनीक द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति का आह्वान किया गया। आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला क्षेत्र के सभी 125 ग्राम पंचायतों में स्कूल शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागीय योजनाओं से आम जनों को लाभान्वित करने की बात कही गई। ताकि स्वास्थ्य,शिक्षा और पोषण जैसे प्रमुख विषयों के साथ विकसित भारत का संकल्प जमीनी स्तर पर साकार हो सके।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.