Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 3, 2026

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति संकल्प

 प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ



कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति संकल्प


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 अगस्त 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा युवाओं से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।


युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में इस अभियान का कार्यक्रम शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, खेल संघ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया और नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित सभी युवाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा माय भारत ऐप पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशे से दूर रहकर ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।


कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से नशा मुक्ति के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को मूर्त रूप दिया जा सकता है।

 इस कार्यक्रम में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग की सक्रिय सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad