महासमुंद
जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान,
खिलाड़ियों में भरा जोश
महासमुंद / बसना | जे.एम.एस. स्कूल, जगदीशपुर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जगदीशपुर की सरपंच श्रीमती रिद्धि मनसा नायक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य वी एस कंवर मैडम उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के महासमुंद, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और सरायपाली विकासखंडों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चयन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। कार्यक्रम सयोंजक हेमंत बारीक जगदीशपुर, राजेश साहू प्रभारी पिथौरा, हिरेन्द्र साहू प्रभारी प्रभारी महासमुंद लखेश्वर भोई प्रभारी सरायपाली, हिरेन्द्र देवांगन प्रभारी बागबाहरा, भूपेंद्र पटेल प्रभारी बसना सहित मुकेश साहू, गौरीशंकर पटेल, नारायण गभेल, रेशम पटेल, क्षितिपति साहू, शिव पटेल, कुंतल बाघमार, योगेश सोनवानी, जगदीश सामल, गुलाब नन्द, सालिकराम प्रधान, हेमकुमारी, वसुधा वारले, राजेश्वरी रघुवंशी, रौशनी ध्रुव, हेमपुष्पा, खीरसागर केवर्त, रामेश्वरी, खामसिंह, वेदराम रात्रे, सजन मिरी, कामता साहू, शम्भू प्रधान, अक्षय सिदार, ममता प्रधान, सरजू भोई, चंद्रभान, पी राहुल, रुपधर पटेल, दुर्योधन पटेल, घनश्याम पटेल बसंत मांझी, ऋषि साहू, इमरान दयाला, गणेशराम पटेल, अयूब दीप, पारुल बड़ाई बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी केवल खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना की पहचान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और उचित अवसर देने की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों के हित और खेलों के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे मैदान में तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महासमुंद जिले की प्रतिभाएं आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।
मुख्य बिंदु
जे.एम.एस. स्कूल, जगदीशपुर में हुआ जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान।
जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
रोमांचक मुकाबलों से पूरे दिन खेल मैदान रहा गुलजार।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.