Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदत्त सम्मान से दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारी सम्मानित

 ⸻


ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर।  असीम पाल ब्यूरो

             दंतेवाड़ा


दिनांक : 05.08.2026

जिला : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदत्त सम्मान से दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारी सम्मानित




नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने, जनविश्वास अर्जित करने तथा राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के साहस, अदम्य समर्पण एवं विशिष्ट कार्यों की सराहना करते हुए माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।



इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा  चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नक्सल उन्मूलन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।



सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र खुंटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर.के. बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप पुलिस अधीक्षक  राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक  मुकेश ताती , निरीक्षक  संजय पोटाम , निरीक्षक  संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक  रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक  हजारीलाल मौर्य, उप निरीक्षक  लोचन पैकरा एवं उप निरीक्षक  कोसा कुंजाम शामिल हैं।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  चंद्रमोहन सिंह ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन तथा उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।


उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाते रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad