Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2026

नशीली दवाईयों की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी एवं एक फरार गांजा सप्लायर जेल दाखिल

 नशीली दवाईयों की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी एवं एक फरार गांजा सप्लायर जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री करने के दो आरोपियों एवं पूर्व में दर्ज गांजा तस्करी प्रकरण में उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरपा बैराज के पास एवं नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी विनोद साहू के कब्जे से 50 नग निट्राजेपम (निट्रोसन) टेबलेट्स तथा आरोपी विशाल कुमार बुनकर के कब्जे से 23 नग ओनेरेक्स कफ सिरफ जप्त किया गया। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 455/2026 धारा 21(बी), 22(बी) एनडीपीएस एक्ट तथा अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 21(सी), 22(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशीली दवाइईयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुये उनके सम्पूर्ण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2)(बी) बीएनएस के प्रकरण में 20 किलोग्राम गांजा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार गांजा सप्लायर अजीत थनापति उर्फ भोला को दीगर प्रांत उड़ीसा से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आज गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


गिरफ्तार आरोपीगण -


विनोद साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 21 वर्ष , विशाल कुमार बुनकर पिता स्व. फुलसिंह बुनकर उम्र 34 वर्ष दोनो निवासी - पचरी घाट , मनोहर लॉज के पीछे , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बिलासपुर (छ.ग.) और अजीत थनापति उर्फ भोला पिता शुकरू थनापति उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम - चरदा , थाना - बिनका , जिला - सोनपुर (उड़ीसा) , हाल मुकाम - भंगगुड़ , थाना - भेडन , जिला - बरगढ़ (उड़ीसा)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad